Wed, 23 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गुलाब सिद्धू फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में पंजाब पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

12 सितंबर की रात घर पर बरसी थीं गोलियां
जानकारी के मुताबिक, 12 सितंबर की रात करीब डेढ़ बजे गुलाब सिद्धू के फरवाही गांव स्थित पैतृक घर के बाहर बाइक सवार आरोपियों ने फायरिंग की थी। घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई थी। फुटेज में दिखाई दे रहा था कि आरोपी बाइक पर घर के बाहर पहुंचे और बाइक रोकने के बाद पीछे बैठे युवक ने घर की तरफ लगातार गोलियां चला दीं।

फायरिंग की इस घटना के दौरान गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे। वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी और CCTV फुटेज समेत अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

गुलाब सिद्धू पर पहले भी हो चुकी है हमले की कोशिश
गुलाब सिद्धू पर इससे पहले भी हमला करने की कोशिश हो चुकी है। इसी साल 10 जनवरी को हुए इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि इस हमले का कथित मास्टरमाइंड कोटदूना गांव का सरपंच बलजिंदर सिंह था। बताया गया था कि बलजिंदर सिंह गुलाब सिद्धू के 'सरपंचिया' गाने से नाराज था। इसी विवाद के बाद सिंगर पर हमले की कोशिश किए जाने की बात सामने आई थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 222199

Share this Post