Wed, 23 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पुलिसवालों को वर्दी-बेल्ट तक छिपाने को कहा? राजा वड़िंग ने शेयर किया ऑडियो

पंजाब में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस ऑडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए दावा किया है कि राज्य में हालिया पुलिसकर्मियों की हत्याओं के बाद कुछ इलाकों में पुलिस कर्मचारियों को अपनी पहचान छिपाकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, पंजाब पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे गलत बताया है।

ऑडियो में वर्दी और पहचान छिपाने की बात
वायरल ऑडियो में एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है, जो खुद को पुलिस कर्मचारी बता रही है। ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि पुलिस कर्मचारियों को वर्दी, बेल्ट, पहचान चिन्ह, पुलिस उपकरण या ऐसा कोई सामान प्रदर्शित न करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे उनकी पहचान आसानी से हो सके।

रोम जल रहा था और नीरो बाँसुरी बजा रहा था…

पंजाब जल रहा है और भगवंत मान मंचों पर चुटकुले सुना रहा हैं। pic.twitter.com/4zN5FV3vvf

— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) September 22, 2026

 

ऑडियो में कर्मचारियों को अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने और आने-जाने की दिनचर्या में बदलाव करने की बात भी कही जा रही है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों और ड्यूटी पॉइंट पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का दावा किया गया है।

अमृतसर, बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट का जिक्र
ऑडियो में अमृतसर देहात, बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट के SSP को पुलिस कर्मचारियों की निजी सुरक्षा, ड्यूटी पॉइंट और संवेदनशील स्थानों को लेकर विशेष निर्देश दिए जाने का दावा किया गया है। हालांकि, इन निर्देशों की आधिकारिक पुष्टि पंजाब पुलिस की ओर से नहीं की गई है।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब पंजाब में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर हमलों की घटनाएं हुई हैं। हाल ही में अमृतसर में ड्यूटी के दौरान ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले फरवरी में गुरदासपुर के सीमा क्षेत्र में भी दो पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी।

पंजाब पुलिस ने दावे को बताया झूठा
वहीं, पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर सामने आए इस दावे को खारिज किया है। पुलिस के अनुसार अधिकारियों की ओर से पुलिसकर्मियों को वर्दी नहीं पहनने या अपनी पहचान छिपाने के संबंध में ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 222199

Share this Post