Mon, 21 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

घर से निकलने से पहले कर लें इंतजाम! कल पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम

पंजाब में सरकारी बसों से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी की बसों का 22 सितंबर से चक्का जाम करने का ऐलान किया गया है। कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने के विरोध में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब ने यह फैसला लिया है।

चंडीगढ़ में बैठक के बाद लिया गया फैसला
यूनियन की ओर से चंडीगढ़ में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की मांगों और सरकार की ओर से अब तक की गई कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से मांगें उठाने और सरकार के साथ बातचीत के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। बैठक के बाद यूनियन ने 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल और सरकारी बसों का पूर्ण चक्का जाम करने का फैसला लिया।

सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप
यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि संविदा कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को कई बार आश्वासन दिए गए, लेकिन उन पर जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते कर्मचारियों को अब आर-पार की लड़ाई का फैसला लेना पड़ा है। यूनियन का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रखा जाएगा।

यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी
अगर 22 सितंबर से सरकारी बसों का चक्का जाम होता है, तो इसका सीधा असर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी की सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को निजी वाहनों या अन्य परिवहन साधनों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221745

Share this Post