Mon, 21 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

एक बच्चे को बचाने उतरे और 6 की चली गई जान, बिहार में दर्दनाक हादसा

बिहार के भागलपुर में कर्मा-धर्मा पर्व के मौके पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तरैटा बहियार स्थित एक तालाब में स्नान करने गए छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन लड़कियां भी शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवारों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे कर्मा-धर्मा पर्व के अवसर पर तालाब में अनुष्ठानिक स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान सुबह करीब 10:30 बजे यह हादसा हुआ।

एक बच्चे को बचाने उतरे, छह की चली गई जान
स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब में नहाने के दौरान एक बच्चा अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख दूसरे बच्चे उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए। इसी कोशिश में वे भी गहरे पानी में फंस गए और देखते ही देखते छह बच्चे डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को तालाब से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मृतकों में तीन लड़कियां शामिल
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान पूजा कुमारी (13), राहुल कुमार (14), विकास कुमार (13), आयुष कुमार (12), मीनाक्षी कुमारी उर्फ मिंकी (12) और ज्योति कुमारी (14) के रूप में हुई है। छह बच्चों की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पर्व की खुशियां कुछ ही देर में मातम में बदल गईं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221701

Share this Post