Mon, 21 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब के 4 स्कूल और मानसा कोर्ट को धमकी, सुरक्षा जांच तेज

पंजाब में स्कूलों को धमकियां मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब पंजाब के 2 शहरों में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक मोहाली के फेज-6 स्थित शिवालिक स्कूल को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह खबर सामने आते ही मौके पर हड़कंप मच गया और स्कूल में चल रही परीक्षाएं बीच में ही रोक दी गईं और बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला गया।

बच्चों को सुरक्षित घर भेजा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर की सुरक्षा जांच शुरू कर दी। स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को सुरक्षित घरों तक पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा स्कूल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की रही है। वहीं धमकी भरे ई-मेल की भी जांच की जा रही है।

मानसा में भी स्कूलों को मिली है धमकी
वहीं इससे पहले मानसा कोर्ट कॉम्पलेक्स और 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और मानसा कोर्ट कॉम्पलेक्स के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और कोर्ट में आने वाले सभी लोगों की तलाशी ली जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221701

Share this Post