‘मालिक ने कहा काम करते रहो…’, जालंधर में स्टिंग में दूध विक्रेता ने बताई मिलावट की कहानी
जालंधर के बस्ती बावा खेल स्थित पन्नू विहार में 4 वर्षीय केशव के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी से मामले को लेकर अहम खुलासे हुए हैं। इस मामले में आरोपी का एक साथी अभी फरार है।
एक लाख रुपए में बच्चे को बेचने की थी योजना
डीसीपी आदित्य वारियर ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बच्चे को एक लाख रुपए में बेचने की योजना बनाई थी। इसके लिए 20 हजार रुपए एडवांस लिए जाने की बात भी पूछताछ में सामने आई है। पुलिस के अनुसार, शहर में की गई नाकेबंदी के कारण आरोपी अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सके और बाद में बच्चे को बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए।
72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 72 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को सोमवार सुबह करीब 5 बजे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजत रत्तु उर्फ रॉकी पुत्र स्वर्गीय रामेश लाल निवासी आदमपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रजत पेशे से ड्राइवर है।
साथी प्रिंस अभी फरार
पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी का साथी प्रिंस अभी फरार है। वहीं, बच्चे को कथित तौर पर बेचने की जिन लोगों के साथ योजना बनाई गई थी, पुलिस ने उन्हें भी मामले में नामजद किया है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने पहली बार इस तरह की वारदात को अंजाम दिया था।
कपड़े बदलने के बाद बच्चे को छोड़कर हुए फरार
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों द्वारा अपहरण के बाद बदले गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, बच्चे को एक परिचित के पास छोड़कर आरोपी वहां से फरार हुए थे। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने विशेष रूप से केशव को ही निशाना क्यों बनाया।
रिमांड लेकर होगी आगे पूछताछ
पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और फरार साथी के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर की जा रही है।





Comments
No comments yet.