Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, ASI हत्याकांड का आरोपी मारा गया

अमृतसर में पंजाब पुलिस के एएसआई हरजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड में शामिल एक शूटर दीपक को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

नाके पर रोकने पर बदमाशों ने की फायरिंग

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के मुताबिक, शनिवार देर रात दोनों आरोपी स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस टीम ने नाके पर उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

CIA जवान की छाती में लगी गोली

मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायरिंग में सीआईए टीम का एक जवान भी गोली लगने से घायल हुआ। हालांकि, जवान ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिसके चलते उसकी जान बच गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शूटर दीपक को गोली लगी और उसकी मौत हो गई।

पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से जुड़े तार

पुलिस कमिश्नर के अनुसार, शुरुआती जांच में इस हत्याकांड की साजिश के तार पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से जुड़े होने की बात सामने आई है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों को पैसे और नशे के कारोबार में हिस्सेदारी का लालच दिया गया था।

पुलिस अब फरार दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही, हत्याकांड की साजिश और पाकिस्तान में बैठे कथित हैंडलरों से जुड़े कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221415

Share this Post