ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਨੂੰ ਭੇਜਿਆ ਕਾਨੂੰਨੀ ਨੋਟਿਸ: ਰਵਿਸ਼ ਰਾਜ
लुधियाना: गांव कुलियेवाल में नए मकान की खुशी में चल रही पार्टी के दौरान जमीन विवाद की रंजिश को लेकर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 15 से 20 हथियारबंद हमलावरों ने पहले क्रेन की मदद से दीवार तोड़ी और इसके बाद पार्टी कर रहे युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
फायरिंग में दो युवक घायल, स्कॉर्पियो पर भी लगी गोलियां
इस घटना में दो युवक घायल हो गए। वहीं, मौके पर खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी गोलियों से छलनी हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से 18 खोल बरामद हुए हैं।
4 नामजद समेत करीब 12 अज्ञात हमलावरों पर केस
घायल युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत करीब 12 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस जमीन विवाद से जुड़ी रंजिश को घटना की वजह मानकर मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।





Comments
No comments yet.