Mon, 21 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पुरानी रंजिश बनी गोलीकांड की वजह! तरनतारन में सैलून मालिक पर हमला

तरनतारन में पुरानी रंजिश को लेकर एक सैलून मालिक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने पहले सैलून मालिक के साथ मारपीट की और फिर उस पर गोली चला दी। गोली पैर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सैलून से बाहर निकलते ही घेर लिया
पीड़ित मनजिंदर सिंह ने घायल अवस्था में पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे वह अपने सैलून में काम कर रहा था। इसी दौरान जब वह दुकान से बाहर निकला तो पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और इसी दौरान उस पर गोली चला दी।

पैर में लगी गोली, खून से लथपथ होकर गिरा
मनजिंदर सिंह के मुताबिक गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हमले के पीछे कुछ दिन पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि इसी पुराने झगड़े को लेकर आरोपी उसके साथ रंजिश रखते थे और इसी के चलते उस पर हमला किया गया।

10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
सदर थाना तरनतारन के ASI राजपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों भगवान सिंह, बलजिंदर सिंह, सुमनदीप कौर, हरदीप सिंह और सुखदेव सिंह, सभी निवासी खैरा, के अलावा 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221746

Share this Post