Sat, 19 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन में गजब सीन! पुतले के साथ कांग्रेस का झंडा भी आग की चपेट में

जालंधर स्थित कंपनी बाग चौक (श्रीराम चौक) में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय बेहद असहज स्थिति पैदा हो गई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाते समय कांग्रेस का अपना ही झंडा आग की चपेट में आ गया। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और यूपीआई लेन-देन पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्कों के खिलाफ आयोजित इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक व शहरी प्रधान राजिंदर बेरी तथा पार्षद शैरी चड्ढा समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पुतला दहन के दौरान झंडे में लगी आग
प्रदर्शन के दौरान जब कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का पुतला फूंक रहे थे, तो पुतले को संभालने के चक्कर में पास में लहरा रहा कांग्रेस पार्टी का झंडा भी आग की लपटों में आ गया। देखते ही देखते झंडा धू-धू कर जलने लगा। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने आनन-फानन में आग पर काबू पाने का कोशिश की।

केंद्र के विरोध में लगे पंजाब सरकार के खिलाफ नारे
इस प्रदर्शन का एक और पहलू चर्चा का विषय बना रहा, जब केंद्र सरकार के विरोध के लिए एकत्र हुए कुछ कार्यकर्ताओं ने गलती से पंजाब सरकार के खिलाफ ही नारेबाजी शुरू कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर मौजूद पार्टी नेताओं और समर्थकों के बीच गहरा असमंजस फैल गया। हालांकि, पार्टी प्रतिनिधियों का कहना है कि उनका मुख्य विरोध केंद्र की आर्थिक नीतियों और डिजिटल पेमेंट्स पर अतिरिक्त चार्ज लगाने के फैसलों के खिलाफ था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221042

Share this Post