Wed, 09 Sep 2026
Post Details

क्या पंजाब में सवाल पूछना गुनाह बन गया है? — विक्रांत मदान

क्या पंजाब में सवाल पूछना गुनाह बन गया है? — विक्रांत मदान

 

G2M जालंधर 9 सितंबर 2026:- भाजपा वार्ड नंबर 33, मॉडल टाउन के वार्ड इंचार्ज विक्रांत मदान ने पंजाब में नशे के बढ़ते प्रकोप पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज पंजाब का लगभग हर परिवार नशे की समस्या से प्रभावित और परेशान है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि कोई आम नागरिक अपने बच्चों और परिवार को बचाने के लिए सरकार और व्यवस्था से सवाल करता है, तो क्या उसकी आवाज को गंभीरता से सुना जाता है?

 

विक्रांत मदान ने कहा कि पंजाब में नशे का मुद्दा केवल राजनीतिक बयानबाजी का विषय नहीं है, बल्कि यह लाखों परिवारों की जिंदगी और पंजाब की आने वाली पीढ़ी के भविष्य का सवाल है।

 

उन्होंने कहा कि “पंजाब के लोग जवाब चाहते हैं। नशा बेचने वाले आखिर कब पकड़े जाएंगे? नशे की चपेट में आए परिवारों को इंसाफ और सहायता कब मिलेगी? और आम नागरिक को बिना किसी डर के अपनी बात रखने का सुरक्षित माहौल कब मिलेगा?”

 

विक्रांत मदान ने कहा कि सरकार को इस गंभीर मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर जीरो टॉलरेंस नीति के साथ कार्रवाई करनी चाहिए। बड़े से बड़े नशा तस्कर और उनके पूरे नेटवर्क को कानून के कटघरे में लाकर सख्त सजा दिलाई जानी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे की दलदल से बचाना आज सरकार और समाज दोनों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। नशे के खिलाफ केवल बड़े-बड़े दावे और बयान नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस परिणाम दिखाई देने चाहिए।

 

विक्रांत मदान ने पंजाबवासियों से भी अपील की कि नशे के खिलाफ आवाज उठाना हर जिम्मेदार नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है।

 

उन्होंने कहा, “पंजाब को केवल बयान नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ जमीनी स्तर पर ठोस परिणाम चाहिए। पंजाब की जवानी और पंजाब के परिवारों को बचाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।”

 

— विक्रांत मदान

भाजपा वार्ड इंचार्ज, वार्ड नंबर 33, मॉडल टाउन

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 217250

Share this Post