पुलिस बनी मूकदर्शक! कपूरथला चौक में सरेआम भिड़े दो पक्ष, थप्पड़ों की बरसात
पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क पर कनाडा में शो के बाद फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार देर रात शो खत्म करके लौट रहे एमी विर्क की Rolls Royce Cullinan को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया। हमले के दौरान कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। राहत की बात यह रही कि एमी विर्क समेत कार में सवार चारों लोग सुरक्षित हैं।
कार पर मिले 7 गोलियों के निशान
जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने एमी विर्क की कार पर करीब 7 से 10 राउंड फायर किए। इनमें से 7 गोलियों के निशान Rolls Royce Cullinan पर मिले हैं। फायरिंग में कार के पिछले शीशे को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा। हालांकि, कार की मजबूत बॉडी के कारण गोलियां आर-पार नहीं हो सकीं।
शो खत्म कर लौट रहे थे एमी विर्क
बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड और साउथ फ्रेजर वे के पास हुई। एमी विर्क एबॉट्सफोर्ड के रोजर फोर्न में शो खत्म करने के बाद अपनी Rolls Royce से वहां से निकले थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।
शुरुआत में एक कार पर फायरिंग की सूचना सामने आई थी, लेकिन बाद में आयोजकों की ओर से स्पष्ट किया गया कि जिस कार को निशाना बनाया गया, उसमें पंजाबी सिंगर एमी विर्क भी मौजूद थे।
वारदात के बाद SUV में लगाई आग
फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर सनी साइड प्लेस के पास एक संदिग्ध SUV जली हुई हालत में मिली। आशंका जताई जा रही है कि इसी वाहन का इस्तेमाल हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए किया था।
Comments
No comments yet.