Wed, 09 Sep 2026
Post Details

ब्रिटेन में हवाई सेवाएं प्रभावित, तकनीकी खराबी से करीब 300 उड़ानें कैंसिल

ब्रिटेन में मंगलवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। इस समस्या के कारण करीब 300 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। फ्लाइट मॉनिटरिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 ने इसकी जानकारी दी है।

टेकऑफ पर पड़ा सीधा असर

ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज (NATS) के मुताबिक, तकनीकी समस्या का असर मुख्य रूप से उड़ानों के टेकऑफ पर पड़ा। हालांकि, सिस्टम को धीरे-धीरे सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई और हवाई यातायात व्यवस्था बहाल होने लगी।

कई बड़ी एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित

फ्लाइटरडार24 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि इस तकनीकी खराबी का असर कई प्रमुख एयरलाइंस की उड़ानों पर पड़ा। इनमें ब्रिटिश एयरवेज, ईजीजेट, KLM और लुफ्थांसा समेत कई एयरलाइंस शामिल हैं।

कई प्रमुख एयरपोर्ट्स पर असर

तकनीकी खराबी का असर केवल एक एयरपोर्ट तक सीमित नहीं रहा। लंदन के हीथ्रो, स्टैनस्टेड और लंदन सिटी एयरपोर्ट के अलावा मैनचेस्टर, बर्मिंघम, स्कॉटलैंड और ब्रिटेन के अन्य एयरपोर्ट्स से संचालित कुछ उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 217250

Share this Post