Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

फिलीपींस के बाद भूटान में भी डोली धरती, भारत के कई इलाकों में महसूस हुए झटके

फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर रविवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 मापी गई, जिसे अत्यंत शक्तिशाली श्रेणी में रखा जाता है। भूकंप के बाद कई क्षेत्रों में सुनामी का खतरा भी पैदा हो गया है।

जमीन के बेहद करीब था भूकंप का केंद्र
भूकंप का केंद्र धरती की सतह से केवल 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। विशेषज्ञों के अनुसार, कम गहराई पर आने वाले भूकंप अधिक विनाशकारी साबित हो सकते हैं, क्योंकि इनके झटके सतह पर ज्यादा तीव्रता से महसूस होते हैं। मिंडानाओ और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने जोरदार झटकों का अनुभव किया।

सुनामी को लेकर चेतावनी जारी
भूकंप के तुरंत बाद फिलीपींस और इंडोनेशिया के कुछ तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी चेतावनी जारी कर दी गई। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली और फिलीपींस की एजेंसी PHIVOLCS ने आशंका जताई है कि समुद्र में एक मीटर या उससे अधिक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है। अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में भूकंप के बाद के झटके (आफ्टरशॉक्स) महसूस किए जा सकते हैं।

भूटान में भी आया भूकंप
इससे पहले रविवार देर रात भूटान में भी 5.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसके झटके भारत के सिक्किम और उत्तरी बंगाल के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र भूटान के पुनाखा क्षेत्र के निकट था और यह रात 11:06 बजे दर्ज किया गया। फिलहाल संबंधित एजेंसियां दोनों भूकंपों के प्रभावों पर नजर बनाए हुए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221509

Share this Post