Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का प्रदर्शन, इतने देर तक किया फ्री

पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा सहित कई टोल प्लाजाओं पर सोमवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। आजाद किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया।

तीन घंटे तक टोल फ्री
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया, जिसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया गया। इससे यात्रियों को राहत मिली, लेकिन प्रशासन के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रही। टोल प्लाजा घेरने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने किसानों को समझाने की कोशिश की और टोल फ्री करवाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर डटे रहे।

मुआवजे को लेकर सरकार पर नाराजगी
किसानों ने कहा कि बाढ़ के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, लेकिन सरकार की ओर से उचित मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कई बार केंद्र और राज्य सरकार के सामने यह मुद्दा उठाया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पंजाब भर में टोल फ्री करने के बाद राज्यपाल ने शाम को मिलने का समय दिया है।

कुछ समय तनावपूर्ण रही स्थिति
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।धरने के चलते टोल प्लाजा पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में हालात नियंत्रण में रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221509

Share this Post