Mon, 21 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में महिला की शिकायत पर एक्शन, White Diamond Resort मालिक हनी रंधावा गिरफ्तार

 जालंधर शहर के 66 फुटी रोड पर स्थित प्रसिद्ध 'व्हाइट डायमंड रिसॉर्ट' के मालिक हनी रंधावा को पुलिस ने एक महिला जिम ट्रेनर के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जालंधर के थाना 6 की पुलिस द्वारा महिला की शिकायत पर की गई है।

जिम के भीतर हुई बदसलूकी
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 'फॉरएवर 21' नामक जिम की है। आरोप है कि बीती देर शाम करीब 8 बजे के बाद हनी रंधावा जिम पहुंचा और वहां मौजूद महिला ट्रेनर को पीछे से पकड़ लिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उसने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और बदतमीजी पर उतर आया।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
घटना के तुरंत बाद पीड़ित महिला ने थाना 6 में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और हनी रंधावा के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अगली जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके के व्यवसायिक और सामाजिक हलकों में काफी चर्चा हो रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221787

Share this Post