Mon, 03 Aug 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में दिल दहला देने वाली घटना, पंजाबी बाग में नवजात का शव बरामद

जालंधर के पंजाबी बाग इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कूड़ा बीनने वाली महिला ने झाड़ियों और कूड़े के ढेर में नवजात बच्चे का शव देखा। शव की हालत बेहद खराब थी। तेज धूप के कारण शरीर गलने लगा था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
स्थानीय निवासी राकेश कुमार के अनुसार, कूड़ा बीनने वाली महिला ने दो-तीन दिन पहले ही शव देखा था। उसने पास में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सुरक्षा गार्ड मनप्रीत सिंह को सूचित किया गया, जिन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की देरी पर नाराजगी
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और फॉरेंसिक टीम (FSL) के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई। राकेश कुमार ने कहा कि सूचना देने के बाद भी करीब दो घंटे तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में रोष देखने को मिला।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, FIR दर्ज की तैयारी
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें नवजात का शव मिलने की सूचना मिली थी। शुरूआती जांच में शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। सुरक्षा गार्ड मनप्रीत सिंह के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उनके आधार पर FIR दर्ज की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191572