Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, फेल छात्रों को मिला जिंदगी बदलने का आखिरी मौका

पंजाब सरकार ने नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित करते हुए बड़ा ऐलान किया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड  (PSEB) ने 10वीं और 12वीं में फेल हो चुके विद्यार्थियों को ‘मर्सी चांस’ देने का फैसला  लिया है।

फेल छात्रों के लिए आखिरी मौका
यह मर्सी चांस उन विद्यार्थियों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है, जो अब तक बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर सके थे। इस विशेष अवसर के जरिए वे अपना बोर्ड सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं और आगे की पढ़ाई या करियर को नई दिशा दे सकते हैं।

बोर्ड के मुताबिक मार्च 2010 से अब तक जिन विद्यार्थियों ने PSEB की परीक्षा दी है और पास नहीं हो सके, वे इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए शर्त यह है कि छात्र ने कम से कम एक विषय पास किया हो।

27 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन, 15 जुलाई से परीक्षा
इस विशेष परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि परीक्षाएं 15 जुलाई 2026 से आयोजित की जाएंगी। छात्रों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है। बोर्ड ने बताया है कि इस मर्सी चांस से जुड़े सभी दिशा-निर्देश, विषयवार सिलेबस और आवेदन लिंक उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, जिससे छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221342

Share this Post