Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में LPG सिलेंडर को लेकर कांग्रेसी महिलाओं का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

 LPG गैस सिलेंडर को लेकर आम लोग परेशान हो रहे हैं। इसी को लेकर आज जालंधर में कांग्रेस पार्टी ने डीसी ऑफिस के बाहर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस महिलाओं ने सिर पर सिलेंडर रखा, एक महिला सड़क पर लेट गई और उसके बाद पीएम  नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। 

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि देश भर में पेट्रोल-डीजल सहित एलपीजी की किल्लत का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को लाइनों में लगकर सिलेंडर लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग बंद हो गई है और लोग रसोई को चलाने के लिए परेशान हो रहे है। 

कांग्रेस ने आरोप लगाए है कि देश के प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाथों बिक गए। आरोप है कि ट्रंप जहां भारत के प्रधानमंत्री को अपने इशारों पर चला रहा है। ईरान और इजराइल की लड़ाई में देश को पेट्रोल और एलपीजी गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221333

Share this Post