Mon, 21 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, फिर छात्र ने खुद को भी मार ली गोली; देखें Video

पंजाब के तरनतारन में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां गांव उस्मा स्थित एक लॉ कॉलेज के भीतर क्लासरूम में पढ़ाई के दौरान छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने उसी पिस्टल से खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृत छात्रा की पहचान 20 वर्षीय संदीप कौर के रूप में हुई है, जो नौशहरा पन्नुआं की रहने वाली थी। वहीं आरोपी युवक का नाम प्रिंस राज सिंह बताया जा रहा है, जो गांव मालियां का निवासी था। घटना के समय वह भी इसी कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है।

गोली चलने की आवाज सुनते ही कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। क्लासरूम में मौजूद अन्य छात्राएं जान बचाकर बाहर की ओर भागीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कॉलेज को सील कर दिया गया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना की खबर मिलते ही संदीप कौर के परिजन भी कॉलेज पहुंच गए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221835

Share this Post