Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

विहार के लोगों ने एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है : राकेश राठौर 

बिहार में सुशासन,विकास, जन-कल्याण और सामाजिक न्याय की जीत हुई:-राकेश राठौर 

जालंधर 14 नवंबर (सोनू) भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बिहार के सभी कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारी का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।
राकेश राठौर ने कहा कि एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी  बहुमत दिया इस जबरदस्त जीत के लिए सभी बिहार वासियों को हार्दिक बधाई देता हूं।
राकेश राठौर ने एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता | 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263786

Share this Post