Tue, 04 Aug 2026
Post Details

महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में 25 वर्षीय पायलट शांभवी पाठक की मौत से उनका परिवार गहरे सदमे में है।

News Riders Tv: दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव स्थित घर में मातम पसरा है। शांभवी की मां उनकी शादी की तैयारियों में जुटी थीं, लेकिन हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं।
शांभवी एक रिटायर्ड वायुसेना पायलट की बेटी थीं और वीएसआर वेंचर्स के विमान में को-पायलट के रूप में तैनात थीं। हादसे से पहले उन्होंने सुबह 6:40 बजे अपनी दादी को ‘गुड मॉर्निंग’ संदेश भेजा था, जो उनका आखिरी संदेश रहा। होनहार बेटी को खोने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191723