Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में रबर फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान की आशंका, देखें Video

जालंधर के लम्मा पिंड चौक स्थित माता के मंदिर के नजदीक एक रबर फैक्ट्री के खुले प्लाट में बने गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग की लपटें 20 से 25 फीट ऊपर तक उठ रही हैं।

धुआं और बदबू से हड़कंप:

रात पौने 9 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने पहले धुआं उठता देखा, जिसके बाद रबर जलने की तेज बदबू आनी शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

टायर जलने का अंदेशा:

बताया जा रहा है कि गोदाम में रबर फैक्ट्री के टायर रखे हुए थे। आशंका है कि आग लगने से लाखों रुपए के टायर जल गए होंगे। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

आग बुझाने का प्रयास जारी:

फायर ब्रिगेड जालंधर की 3 से 4 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं और पिछले आधे घंटे से पानी की बौछार की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। फैक्ट्री मालिकों ने अभी तक नुकसान का कोई आकलन नहीं बताया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218622

Share this Post