Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जज के समक्ष युवक ने जूनियर महिला वकील को मारा थप्पड़ पढ़ें पूरी खबर 

जज के समक्ष युवक ने जूनियर महिला वकील को मारा थप्पड़

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर के अदालत परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने जज के सामने पेशी के दौरान जूनियर महिला वकील को थप्पड़ मार दिया।

घटना के बाद अदालत में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों और अन्य वकीलों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद थाना नई बारादरी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित की पहचान किशनपुरा के रहने वाले शुभम सहोता के रूप में - हुई है। वह एक पुराने लूटपाट के मामले में आरोपी है।

शुक्रवार को अदालत में उसी केस की सुनवाई चल रही थी। इस दौरान एक एडवोकेट की जूनियर महिला वकील उसकी गवाही करवा रही थी। गवाही के वक्त शुभम सहोता लगातार ऊंची आवाज में बोल रहा था, जिस पर महिला वकील ने उसे शांत रहने और धीरे बोलने की सलाह दी। महिला वकील की बात सुनकर शुभम सहोता गुस्से में आ गया और जज के सामने ही महिला वकील के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया।

यह दृश्य देखकर अदालत में मौजूद सभी लोग दंग रह गए और वहां हंगामा खड़ा हो गया। साथी वकीलों ने तुरंत आरोपित को पकड़ कर अदालत परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। थाना नई बारादरी के प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। अदालत परिसर जैसी संवेदनशील जगह पर हुई इस घटना से वकील समुदाय में गहरा रोष है। बार एसोसिएशन ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि अदालत में ऐसी घटनाएं चिंता का विषय है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261362

Share this Post