Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में चार्जशीट दाखिल पढ़ें पूरी खबर 

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में चार्जशीट दाखिल

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइ) ने पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में चार आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट पेश की गई। इस मामले में वीरवार को अदालत में सुनवाई हुई, जिसमें गवाहों की सुरक्षा को लेकर एनआइए की अर्जी पर भी विचार किया गया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को निर्धारित की गई है।

 

सात व आठ अप्रैल की रात करीब एक बजे कुछ अज्ञात लोगों ने जालंधर स्थित मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ग्रेनेड फेंका था। ग्रेनेड मुख्य द्वार के पास गिरा, जिससे गेट और इनोवा कार को नुकसान पहुंचा। छह लोगों को नामजद किया गया। बाद में एनआइए ने जांच अपने हाथ में ली और सैदुल अमीन, अभिजोत जांगड़ा, कुलबीर सिंह सिद्धू और मनीष उर्फ काका राणा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। वहीं, सतीश कुमार उर्फ लक्की और हैरी के खिलाफ जांच के दौरान कोई ठोस सबूत न मिलने पर क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई, जिसके आधार पर अदालत ने उनकी रिहाई के आदेश जारी किए। दोनों को 8 अप्रैल को जालंधर से गिरफ्तार किया गया था और वह कपूरथला जेल में न्यायिक हिरासत में थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261363

Share this Post