Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दिवाली पर सजी थी जुआरियों की महफिल पुलिस ने मारा छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार पढ़ें पूरी खबर 

दिवाली पर सजी थी जुआरियों की महफिल

पुलिस ने मारा छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : दिवाली के मौके पर जालंधर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जुआ खेलते 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना भार्गव कैंप पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1.48 लाख रुपए नकद और 104 ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं। सभी पर गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। इस कार्रवाई में एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल और एसीपी वेस्ट के निर्देश शामिल थे, जबकि इंस्पेक्टर मोहनलाल की टीम ने छापा मारकर गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में देओल नगर निवासी तजिंदर सिंह, न्यू जालोवाल आबादी निवासी गगनदीप सिंह, बूटा पिंड निवासी थॉमस, चुंगी मोहल्ला निवासी निखिल, लांबड़ा निवासी रोशित, मॉडल हाउस निवासी सागर, बस्ती शेख निवासी अमित, हरमिंदर सिंह, सुमित, उर्मल सिंह, मोहम्मद इमरान, नीरज और अभिदेश शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई समाज में जुआ और अवैध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261365

Share this Post