Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पपन्नू विहार में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से मारपीट, 40 हजार लूटे पढ़े पूरी खबर

पपन्नू विहार में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से मारपीट, 40 हजार लूटे

पढ़े पूरी खबर

 

जालघर (राजन) : थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पन्नू विहार इलाके में सोमवार रात लुटेरा घर में घुस गया। घर मौजूद बुजुर्ग महिला ने लुटेरे का विरोध किया तो वह मारपीट कर 40 हजार रुपये लूटकर ले गया। हमले के बाद आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया और लूट की शिकायत पुलिस को दी।

पन्नू विहार निवासी कलश देवी की बेटी ममता रानी ने बताया कि उनका भाई शहर से बाहर रहता है और वह अपनी मां के घर के पास रहती है। रात करीब 11 बजे वह अपनी मां से मिलने गई थी और

फिर वापस अपने घर चली गई। कुछ समय के बाद मां की काल आई कि किसी ने हमला कर दिया है। जब वह मौके पर पहुंची तो उसकी मां घायल अवस्था में पड़ी थी। उसने बताया कि आरोपित घर की छत से अंदर घुसा और मां से लूट करने की कोशिश करने लगा। मां ने विरोध किया तो वह लोहे के पाइप से हमला कर 40 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गया। उसने कहा कि कुछ दिन पहले भी दो लोगों ने घर में घुसने की कोशिश की थी। सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263971

Share this Post