Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

PPR मार्कीट में गुंडागर्दी के बीच सड़क पर युवकों की चपलों से पिटाई, वीडियो हुई वायरल पढ़ें पूरी खबर 

PPR मार्कीट में गुंडागर्दी के बीच सड़क पर युवकों की चपलों से पिटाई, वीडियो हुई वायरल

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : पी.पी.आर. मार्कीट में हंगामा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि देर रात पी.पी.आर. मार्कीट में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला, जिसमें जमकर हथियार चले।अपना चाय वाला से शुरू हुई थी लड़ाई, फिर 'फॉरएवर फूडी' के बाहर एक-दूसरे को पीटा। 

बताया जा रहा है कि कुछ नौजवान पुलिस के सामने ही आपस में भिड़ गए तथा इस दौरान एक युवक की पगड़ी तक उतर गई। लोगों का कहना है कि पी.पी.आर. मार्कीट शराबियों की पहली पसंद बनती जा रही है, जिस कारण यहां अकसर कोई न कोई विवाद या लड़ाई झगड़े का मामला देखने को मिलता है। हैरानी तो तब हुई जब झगड़ा होता देख वहां पर मौजूद पुलिस मूक दर्शक बनी रही। फिलहाल लड़ाई के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन जैसे ही खबर संबंधी कोई अपडेट सामने आती है, तो खबर अपडेट कर दी जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261234

Share this Post