Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं को लेकर विवाद, पाकिस्तान ने सिख संगत से नानकशाही कैलेंडर अपनाने को कहा

 

पाकिस्तान सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर भारत से रवाना होने वाले सिख संगत से मूल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार यात्रा करने की अपील की है। पाकिस्तान ने स्पष्ट किया है कि गुरुपर्व समारोह और अन्य धार्मिक त्योहार मूल नानकशाही कैलेंडर की तिथियों के अनुसार ही मनाए जाएंगे।

SGPC ने नानकशाही कलेंडर से भेजने की तैयारी की
वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) नए नानकशाही कैलेंडर के अनुसार ही तीर्थयात्रियों को भेजने की तैयारी कर रही है। एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और पंथिक एकता को ध्यान में रखते हुए, यात्रा उसी कैलेंडर के अनुसार होगी जिसे समिति ने निर्धारित किया है।

भारत में सिख संगत संशोधित कैलेंडर का करती है पालन
इस मुद्दे के चलते सिख समुदाय में कैलेंडर विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कई सिख विद्वानों का मानना है कि सिख धर्म के सिद्धांतों के अनुरूप मूल नानकशाही कैलेंडर अधिक प्रामाणिक है, जबकि अधिकांश श्रद्धालु फिलहाल एसजीपीसी द्वारा जारी नए कैलेंडर का पालन कर रहे हैं।

असमंजस में सिख श्रद्धालु
पाकिस्तान की इस अपील के बाद आगामी गुरुपर्व समारोहों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भारत से जाने वाले सिख जत्थे इस दुविधा में हैं कि उन्हें किस कैलेंडर के अनुसार यात्रा करनी चाहिए। हालांकि सिख नेताओं का कहना है कि आपसी बातचीत से यह विवाद सुलझा लिया जाएगा और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234198

Share this Post