Sat, 02 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

इंदौर हादसा: इलेक्ट्रिक कार में धमाके के बाद घर में आग, कारोबारी समेत 8 की मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक बड़े कारोबारी समेत 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

यह घटना इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में सुबह करीब 4 बजे हुई। अचानक धमाके की आवाज के साथ आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ईवी चार्जिंग पॉइंट में धमाके से भड़की आग
इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी। इसी दौरान चार्जिंग पॉइंट में धमाका हुआ, जिससे गाड़ी में आग लगी और देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई।मकान में 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर रखे थे, जिनमें से कई में धमाके हुए। इसके अलावा घर में ज्वलनशील केमिकल भी मौजूद थे, जिसने आग को और भयानक बना दिया।

कारोबारी का था घर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
यह मकान पॉलीमर कारोबारी मनोज पुगलिया का बताया जा रहा है। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 3 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान सौरभ, सुनीत और सोनिल के रूप में हुई है।

मृतकों के नाम
मनोज पुगलिया
सिमरन
विजय सेठिया
सुमन सेठिया
राशि
छोटू सेठिया
दो अन्य की पहचान अभी बाकी

पड़ोसियों ने बुझाने की कोशिश 
पड़ोसियों के अनुसार, सुबह चीख-पुकार सुनकर वे बाहर निकले तो घर में आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। लोग बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी।इस भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। एक ही परिवार और जुड़े लोगों की दर्दनाक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।


26

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155849