Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

AP ढिल्लों हाउस शूटआउट: लॉरेंस गैंग का खेल बेनकाब, भारतीय स्टूडेंट बना हिटमैन!

कनाडा में मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र अभिजीत किंगरा को पैसे देकर किराए पर लिया था। किंगरा, जो चार साल पहले स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था, अब जेल की सलाखों के पीछे है और अदालत ने उसे 6 साल की सज़ा सुनाई है।

पढ़ाई में फेल होने पर लिया कॉन्ट्रैक्ट
कनाडाई न्यूज़ चैनल सीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जज लिसा म्रोजिंस्की ने बताया कि किंगरा कनाडा में पढ़ाई और नौकरी में असफल रहा। परिवार की आर्थिक मदद करने के दबाव में आकर उसने बिश्नोई गैंग का यह कॉन्ट्रैक्ट ले लिया था।

घर पर दागी गई थीं 14 गोलियां
सितंबर 2024 में, किंगरा और उसके साथी विक्रम शर्मा ने वैंकूवर आइलैंड स्थित एपी ढिल्लों के घर के बाहर दो गाड़ियों में आग लगा दी थी। इसके बाद उन्होंने घर पर 14 गोलियां दागीं, जो दीवारों में जा धंसी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

एक गिरफ्तार, दूसरा भारत फरार
कनाडाई पुलिस की जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के बाद किंगरा और शर्मा मौके से फरार हो गए थे। किंगरा को तीन हफ्ते बाद ओंटेरियो से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी विक्रम शर्मा वारदात के तुरंत बाद भारत भागने में सफल हो गया। इस घटना ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय गैंगस्टरों की सक्रियता को उजागर किया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234198

Share this Post