Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में फ्लिपकार्ट के ट्रक से 1.21 करोड़ की चोरी, 200 से ज्यादा आईफोन समेत कई पार्सल गायब

पंजाब से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को हैरान कर दिया है। क्योंकि लुधियाना से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से जुड़ी एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फ्लिपकार्ट के लिए सामान लेकर जा रहे एक ट्रक से करीब 1.21 करोड़ रुपये का माल चोरी हो गया। इसमें 221 आईफोन, 5 अन्य महंगे मोबाइल फोन और अन्य कुल 234 पार्सल शामिल हैं।  चोरी की वारदात में ट्रक के चालक और उसके सहायक पर शक जताया जा रहा है।

ट्रक ड्राइवर और सहायक पर चोरी का शक
गुरुग्राम स्थित एक लॉजिस्टिक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी ने हाल ही में राजस्थान निवासी नासिर को ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम पर रखा था। नासिर और उसके सहायक को ट्रक में 11,000 से अधिक पार्सल लेकर खन्ना के गोदाम तक पहुंचाने के लिए भेजा गया था।

गोदाम पहुंचने से पहले ही गायब हुए पार्सल
शिकायत के मुताबिक, ट्रक खन्ना के गोदाम तक पहुंच गया, लेकिन वहां ड्राइवर का सहायक अचानक ट्रक छोड़कर भाग गया। जब गोदाम में पार्सल स्कैन किए गए तो 234 पार्सल गायब पाए गए। चोरी हुए माल की कुल कीमत 1.21 करोड़ रुपये आंकी गई है।लॉजिस्टिक फर्म के कर्मचारी ने अपने बयान में कहा कि ड्राइवर और उसके सहायक ने साजिश के तहत आईफोन चोरी किए और मौके से फरार हो गए। इसके बाद कंपनी ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जारी है छापेमारी
पुलिस ने ट्रक चालक नासिर और उसके सहायक के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी का केस दर्ज कर लिया है।दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल जांच जारी है कि चोरी किया गया माल कहां बेचा या छिपाया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234198

Share this Post