Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

एक करोड़ 20 लाख का इंतजाम करो वर्ना पूरे परिवार को जान से मार दूंगा, पंजाबी सिंगर को आतंकी ने दी धमकी

पंजाबी सिंगर व एक्टर को आतंकी हरविंदर रिंदा ने धमकी दी है। धमकी में उसने कहा कि वह अगर वह सवा एक करोड़ रुपए नहीं देता है तो वह उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। सिंगर व एक्टर नीरज साहनी ने खुद इसकी जानकारी पुलिस को दी है। इस धमकी के बाद उन्होंने अपने परिवार के लिए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। 

6 अक्टूबर को मांगी थी फिरौती
पुलिस को दिए बयान के मुताबिक नीरज साहनी ने बताया कि 6 अक्टूबर को उसके फोन दोपहर साढ़े 3 बजे के आस-पास एक वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आंतकी हरविंदर रिंदा बताया और कहा कि तुम्हें एक करोड़ 20 लाख का इंतजाम करना होगा। अगर पेमेंट नहीं कर पाया तो वह उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा।

व्यक्ति को भी वीडियो कॉल पर लिया
नीरज साहनी ने आगे बताया कि वीडियो कॉल करने वाले ने कहा कि उसका संबंध पाकिस्तान से है और वह आतंकियों के साथ है। हमें तेरे बारे में पूरी जानकारी है और तेरे घर पर हमला बोल देंगे। तुझे मेरे साथी गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा और रिंदा ग्रुप के लोगों की कॉल आएगी। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263936

Share this Post