Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर में स्कूल बंद: 9 और 10 सितंबर को छुट्टी का ऐलान, डीसी हिमांशु अग्रवाल का आदेश

जालंधर में भारी बारिश और बाढ़ के हालात को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए 9 और 10 सितंबर 2025 को जालंधर के 41 सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।

बारिश और बाढ़ से प्रभावित स्कूलों में छुट्टी

पंजाब सरकार ने पहले ही बारिश के चलते 7 सितंबर तक सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी थीं। लेकिन जालंधर जिले के 41 स्कूलों में बाढ़ और नुकसान ज्यादा होने के कारण अब उन्हें दो दिन और बंद रखने का आदेश दिया गया है। इनमें से कुछ स्कूलों में राहत कैंप भी चल रहे हैं।

  1. सरकारी मिडल स्कूल, फतेह जलाल
  2. स्कूल ऑफ इमीनैंस, करतारपुर
  3. सरकारी हाई स्कूल, लिद्दड़ा
  4. सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बस्ती शेख
  5. सरकारी मिडल स्कूल, नानक पिंडी
  6. सरकारी हाई स्कूल, बोपाराय कला
  7. सरकारी हाई स्कूल, मुंद
  8. सरकारी हाई स्कूल, गैहीर
  9. सरकारी हाई स्कूल, माओ साहिब
  10. सरकारी प्राइमरी स्कूल, ढड्डा हरिपुर, शाहकोट-2
  11. सरकारी प्राइमरी स्कूल, कंगकला, लोहियां खास
  12. सरकारी प्राइमरी स्कूल, चक्क पिपली, लोहियां खास
  13. सरकारी प्राइमरी स्कूल, गट्टी रायपुर, लोहियां खास
  14. सरकारी प्राइमरी स्कूल, राईवाल बेट, लोहियां खास
  15. सरकारी प्राइमरी स्कूल, कंग खुर्द, लोहियां खास
  16. सरकारी प्राइमरी स्कूल, सिद्धूपुर, लोहियां खास
  17. सरकारी प्राइमरी स्कूल, नवां पिंड खालेवाल, लोहियां खास
  18. सरकारी प्राइमरी स्कूल, कोठा, लोहियां खास
  19. सरकारी प्राइमरी स्कूल, खोसा, लोहियां खास
  20. सरकारी प्राइमरी स्कूल, जलालपुर खुर्द, लोहियां खास
  21. सरकारी प्राइमरी स्कूल, मेहराजवाला, लोहियां खास
  22. सरकारी प्राइमरी स्कूल, जानिया चाहल, लोहियां खास
  23. सरकारी प्राइमरी स्कूल, जलालपुर कलां, लोहियां खास
  24. सरकारी प्राइमरी स्कूल, मुंडी कास, लोहियां खास
  25. सरकारी प्राइमरी स्कूल, मुंडी शहरियां, लोहियां खास
  26. सरकारी प्राइमरी स्कूल, जमशेर, लोहियां खास
  27. सरकारी प्राइमरी स्कूल, शेरगढ़ी, लोहियां खास
  28. सरकारी प्राइमरी स्कूल, मुंडी चहलियां, लोहियां खास
  29. सरकारी प्राइमरी स्कूल, चक्क वडाला, लोहियां खास
  30. सरकारी प्राइमरी स्कूल, मंडाला छन्ना, लोहियां खास
  31. सरकारी प्राइमरी स्कूल, धक्का बस्ती, लोहियां खास
  32. सरकारी प्राइमरी स्कूल, मुंद, नकोदर-2
  33. सरकारी प्राइमरी स्कूल, बंबियावाली, ईस्ट-4
  34. सरकारी प्राइमरी स्कूल, गढ़ा (कू) (शाम), ईस्ट-4
  35. सरकारी प्राइमरी स्कूल, गढ़ा (कू) (सुबह), ईस्ट-4
  36. सरकारी प्राइमरी स्कूल, नानक पिंडी, ईस्ट-4
  37. सरकारी प्राइमरी स्कूल, सिद्दड़, शाहकोट-1
  38. सरकारी प्राइमरी स्कूल, बस्ती पीरदाद, वेस्ट-2
  39. सरकारी प्राइमरी स्कूल, मेहताब सिंह, लोहियां खास
  40. सरकारी प्राइमरी स्कूल, चक्क हक्कम, लोहियां खास
  41. सरकारी प्राइमरी स्कूल, बस्ती पीरदाद, ईस्ट-2

बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन का जोर

डीसी हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि प्रभावित स्कूलों में मरम्मत और सफाई का काम पूरा होने तक कक्षाएं लगाना सुरक्षित नहीं होगा। इसी वजह से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन 41 स्कूलों को फिलहाल 2 दिन और बंद रखने का आदेश दिया गया है।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218621

Share this Post