Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बे सहारा और अनाथ बच्चों की मदद के लिए मान सरकार का सराहनीय कदम : अमृतपाल सिंह

 

जालंधर, 24 अगस्त (सोनू) – ज़िला योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने कहा कि मान सरकार द्वारा बे सहारा और अनाथ बच्चों की भलाई के लिए शुरू की गई ‘स्पॉन्सरशिप स्कीम’ एक अत्यंत सराहनीय पहल है। इस योजना के तहत अब तक 5,475 बच्चों को आर्थिक मदद दी जा चुकी है।

इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी बच्चे को ₹4,000/- प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जा रही है, ताकि वे अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के प्रयास कर सकें। अमृतपाल सिंह ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ज़रूरतमंद बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार द्वारा ‘ऑपरेशन जीवनज्योति-2’ भी चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मासूम बच्चों को भीख से मुक्ति दिलाना है। ये दोनों योजनाएँ समाज में बे सहारा और अनाथ बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएँगी।

अंत में अमृतपाल सिंह ने कहा कि मान सरकार की ये कोशिशें नए पंजाब की नींव रखने में मील का पत्थर साबित होंगी और समाज के प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234074

Share this Post