Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

प्रधानमंत्री की डिग्री विवाद पर कांग्रेस का जबरदस्त हमला आम जनता से क्यों छिपाई जा रही है,PM मोदी की डिग्री: जयराम रमेश पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री की डिग्री विवाद पर कांग्रेस का जबरदस्त हमला

आम जनता से क्यों छिपाई जा रही है,PM मोदी की डिग्री : जयराम रमेश 

पढ़ें पूरी खबर 

 


दिल्ली (राजन) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की स्नातक डिग्री से संबंधित दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि यह समझ से परे है कि वर्तमान प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता का विवरण पूरी तरह गुप्त क्यों रखा गया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘X' पर पोस्ट किया, ‘‘यह समझ से परे है कि वर्तमान प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता का विवरण पूरी तरह गुप्त क्यों रखा गया है,जबकि बाकी सभी के विवरण हमेशा से सार्वजनिक रहे हैं और आज भी हैं।''

उन्होंने कहा कि यही कारण था कि छह साल पहले हमारे कड़े विरोध के बावजूद, सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 में संशोधन संसद में पारित किए गए थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259010

Share this Post