Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमेरिका में आया 7.4 की तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

अमेरिका में आया 7.4 की तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी
 
ख़बरिस्तान नेटवर्क, नई दिल्ली : अमेरिका के अलास्का में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक रविवार तड़के सुबह 7.4 की तीव्रता से भूकंप आया। भूकंप 9.3 किमी की गहराई पर था। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

सुनामी की चेतावनी

USGS के मुताबिक रविवार अलास्का में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके के बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है, जिसके बाद से दहशत का माहौल है। अलास्का भूकंप केंद्र ने कहा कि अलास्का प्रायद्वीप, अलेउतियन द्वीप और कुक इनलेट इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए।

1964 में भूकंप ने अमेरिका में मचाई थी तबाही

गौर हो कि 1964 में अलास्का में 9.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसे उत्तरी अमेरिका में आया अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जाता है। तब भूकंप और सुनामी के कारण 250 से अधिक लोग मारे गए थे। भीषण भूकंप को देखते हुए लोगों से  तट से दूर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254160

Share this Post