Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर की मकसूदा मंडी में बड़ी घटना,चली गोली दहशत में लोग, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर की मकसूदा मंडी में बड़ी घटना,चली गोली

दहशत में लोग, जांच में जुटी पुलिस 

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : मकसूदा सब्जी मंडी में उस समय हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े एक युवक ने फायरिंग कर दी। हैरानी की बात यह है कि घटना के वक्त पुलिस की एक टीम मौके पर ही मौजूद थी और गोली चलने की पूरी वारदात उनके सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलाने वाला युवक एक वकील बताया जा रहा है। गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान शंटी को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं। आशंका जताई जा रही है कि यह फायरिंग की घटना भी उसी विवाद से जुड़ी हो सकती है। थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें मामले की सूचना मिल चुकी है और वह खुद मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। इस मामले को दबाने की कोशिश भी की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने का दावा कर रही है, लेकिन मंडी में व्यापारियों और स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219746

Share this Post