Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के रहने वाले मैराथन रनर फौजा सिंह की सडक हादसे में हुई मौत

जालंधर के रहने वाले मैराथन रनर फौजा सिंह की सडक हादसे में हुई मौत

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : सबसे बुज़ुर्ग मैराथन धावक के तौर पर पहचाने जाने वाले 114 वर्षीय सिख धावक फौजा सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। मैराथन धावक फौजा सिंह का रविवार को जालंधर में एक सड़क हादसे में निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक, फौजा सिंह रोज़ की तरह अपने घर के बाहर सैर कर रहे थे, तभी एक तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके।

फौजा सिंह का जन्म 1 अप्रैल 1911 को जालंधर जिले के ब्यास गांव में हुआ था। अपने 100वें जन्मदिन के बाद भी वह दौड़ते रहे और दुनिया भर में कई मैराथनों में हिस्सा लिया। लंदन मैराथन में उन्होंने हिस्सा लेकर दुनिया को यह संदेश दिया था कि जुनून और जज्बे की कोई उम्र नहीं होती। उनकी फिटनेस, आत्मबल और जीवनशैली को लेकर दुनियाभर में डॉक्युमेंट्रीज़ बनीं और कई युवाओं ने उन्हें अपना आदर्श माना। उनके निधन पर ना सिर्फ पंजाब, बल्कि दुनियाभर में खेल और फिटनेस प्रेमियों ने दुख प्रकट किया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219310

Share this Post