Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

गौ-हत्या रोकने के लिए युवाओं को एकजुट कर रही शिवसेना समाजवादी |

 गौ-हत्या रोकने के लिए शिवसेना समाजवादी ने लगाया जागरूकता कैंप ॥

गौ हत्या को लेकर सरकार को गंभीरता दिखाने की जरूरत: रिंकू

नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की भी की गई ॥

जालंधर, 13 जुलाई: गौ-हत्या जैसी अमानवीय घटनाओं को रोकने के लिए समाज को जागरूक करना जरूरी है और इसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। इसी संदेश के साथ शिवसेना समाजवादी द्वारा बस्ती बावा खेल स्थित पार्टी कार्यालय में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रधान राजेश रिंकू ने की।
बैठक में युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया। खास तौर पर गौ-हत्या को लेकर चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए युवाओं को संगठित होने का आह्वान किया गया। राजेश रिंकू ने कहा कि गौ-हत्या को लेकर सरकार को गंभीरता दिखाने की जरूरत है, क्योंकि कई कानून होने के बावजूद गौ-हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज और चेयरमैन हनी भारद्वाज के निर्देशों पर कई वार्डों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। राज कुमार को वार्ड नंबर 83 का प्रधान बनाया गया, जबकि कई अन्य वार्डों में उप-प्रधान और अन्य पदाधिकारी नियुक्त हुए। इस मौके पर सभी नियुक्त युवाओं को सिरोपा देकर पार्टी में सम्मानपूर्वक शामिल किया गया।
बैठक में जिला सचिव सुलेख कालिया, शहरी वाईस प्रधान अजीत सिंह, प्रेम बिट्टू, सौरव कुमार, अजय कुमार, शाम सुंदर, राजा शाह, विक्रमजीत, साहिल, सन्नी, विक्की, अमन, अनिल, मिथुन कुमार, बुगा कुमार, महेश कुमार, कर्ण कुमार, संदीप राजा, रौशन तिवारी, अरविंद कुमार, गोपी कुमार, अशीष कुमार, संदीप कुमार, रवि कुमार, विशाल कुमार, जय प्रकाश, राहुल कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234095

Share this Post