Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

चार माह में दो हजार से ज्यादा नशा तस्कर गिरफ्तार

चार माह में दो हजार से ज्यादा नशा तस्कर गिरफ्तार

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर: युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत जालंधर जिला पुलिस ने बीते चार महीनों में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अवधि में जिले में 1,200 से अधिक एफआइआर दर्ज की गई और 2,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य स्तरीय आंकड़ों की बात करें तो पंजाब पुलिस ने चार महीनों में 11,000 से ज्यादा तस्करों को गिरफ्तार किया है और 6,500 से ज्यादा मामलों में एफआइआर दर्ज की गई हैं। पूरे प्रदेश से लगभग नौ करोड़ रुपये की ड्रग मनी जब्त की गई है। वहीं, अकेले जालंधर जिले में पुलिस ने 70 लाख रुपये की अवैध कमाई को जब्त किया है। जिले में कमिश्नरेट और देहात पुलिस दोनों ने तालमेल के साथ नशा विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया।

कमिश्नरेट पुलिस ने 12 कासो आपरेशन और देहात पुलिस ने 12 से अधिक कासो आपरेशन चलाकर कई बड़े नशा तस्करों को काबू किया। अभियान के तहत 50 से अधिक नशा तस्करों की अवैध प्रापटों को सील किया गया है।

नशे के खिलाफ लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी। ड्रग तस्करों की आर्थिक रीढ़ तोड़ने के लिए आगे भी आपरेशन चलाए जाएंगे। आम जनता भी पुलिस का सहयोग करे।

नशे के खिलाफ युद्ध जारी है। नशा तस्करों की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए पुलिस पूरा काम कर रही है। नशा तस्करों को पकड़ने के साथ-साथ नशा खरीदने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256418

Share this Post