Fri, 06 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कांग्रेस पार्षद व आप नेता में चले लात-घूंसे

कांग्रेस पार्षद व आप नेता में चले लात-घूंसे

पढ़े पूरी खबर 

जालंधर : जालंधर जेल रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर की पार्किंग में धार्मिक कार्यक्रम के बाद वीरवार दोपहर कांग्रेस के पार्षद और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता आमने-सामने हो गए और दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। दोनों ने थाना दी की पुलिस को सूचना दी और पुलिस जांच में जुट गई है।

झगड़ा वार्ड 66 के कांग्रेस पार्षद बंटी नीलकंठ और वहीं से चुनाव हार चुके आप नेता निखिल अरोड़ा के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पार्किंग को लेकर दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों नेताओं के समर्थक भी भिड़ गए। बंटी नीलकंठ ने आरोप लगाया कि निखिल चुनाव में हार के बाद से ही उन्हें उकसाने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि निखिल ने उनके समर्थक हर्ष से दुकान किराये पर ली थी, लेकिन दो साल से किराया नहीं चुका रहे हैं। वहीं निखिल अरोड़ा ने कहा कि आगे की कार्रवाई पार्टी के निर्देशानुसार की जाएगी। देनों पक्षों ने सिविल अस्पताल में मेडिकल करवागा है, लेकिन अभी तक किसी ने पुलिस में लिखित शिकायत नहीं दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268861

Share this Post