Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग,  कुछ ही दिन पहले हुई थी ओपनिंग, मोस्ट वांटेड हरजीत सिंह ने ली जिम्मेदारी

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, 

कुछ ही दिन पहले हुई थी ओपनिंग, मोस्ट वांटेड हरजीत सिंह ने ली जिम्मेदारी

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई है। कुछ दिनों पहले ही कनाडा में के सरे में उनके कैफे का उद्घाटन हुआ था। पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर उन्होंने कनाडा में एक शानदार रेस्टोरेंट खोला है। कैफे का नाम 'कैप्स कैफे' रखा है। 

 

हरजीत सिंह लाडी ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी

खालिस्तान समर्थक समूह BKI (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) के एक कार्यकर्ता और एनआईए (भारत) के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।

हालांकि, उनके कैफे को क्यों निशाना बनाया गया है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं, कपिल शर्मा की ओर से भी इस मामले पर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हमलावरों ने कम से कम 9 राउंड चलाई गोलियां 

जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने कम से कम 9 गोलियां चलाई। गनीमत रही कि इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकत है कि एक व्यक्ति कार में बैठकर कैफे की खिड़की पर गोलियां चला रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258535

Share this Post