Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला, देखें Video

बेंगलुरु से उदयपुर जा रही हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई। ट्रेन में आग लगने के बाद धुआं उठने लगे, जिसके बाद पैसेंजर्स में दहशत का माहौल पैदा हो गया। पर गनीमत रही कि समय रहते ही ट्रेन में लगी आग को बुझा लिया गया और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

 

घटना की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें ट्रेन के इंजन में आग लगी हुई है और तेज रफ्तार से गुजर रही है। इस दौरान ट्रेन से धुआं भी निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं पास में खड़ा एक व्यक्ति इशारा करके आग लगने के बारे में बताने की कोशिश भी कर रहा है। 

आग की लपटे देख ट्रेन को तुरंत रोका गया और रेलवे प्रशासन को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि समय पर आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266203

Share this Post