NEET पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी अधिकारियों के खिलाफ अब क्रिमिनल केस भी दर्ज किया जाएगा।
यह कड़ा कदम संस्था में बड़े पैमाने पर किए जा रहे ढांचागत बदलावों के तहत उठाया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि NTA की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए आने वाले दिनों में और भी कड़े एक्शन लिए जाएंगे। इसी क्रम में एक दिन पहले ही सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के दो सचिवों का भी तबादला किया था।
भविष्य में परीक्षाओं की शुचिता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सरकार पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों के मुताबिक, अब आउटसोर्सिंग व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया जाएगा और संस्था के भीतर कई नए तकनीकी सुधार लागू किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य एक ऐसा फूलप्रूफ टेस्टिंग सिस्टम तैयार करना है, जिसमें भविष्य में किसी भी तरह के पेपर लीक की कोई गुंजाइश ही न बचे।





Comments
No comments yet.