Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

Canada में 23 साल की लड़की की मौत, लिव इन पार्टनर ने की हत्या

कनाडा से एक बार फिर पंजाबी भाईचारे को झकझोर कर रख देने वाली बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। एडमॉन्टन शहर में 23 वर्षीय एक पंजाबी युवती का उसके ही लिव-इन पार्टनर द्वारा बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। मृतका की पहचान दमनप्रीत कौर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब के लुधियाना जिले के अधीन आते समराला की रहने वाली थी। इस दर्दनाक घटना के बाद जहां एक तरफ कनाडा में बसे भारतीय समुदाय में गहरा शोक और रोष है, वहीं दूसरी ओर पंजाब में रह रहे उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मामूली विवाद के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह खौफनाक वारदात एडमॉन्टन स्थित उसी रिहायश में हुई जहां दमनप्रीत अपने साथी के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई थी, जो देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि आरोपी गुस्से से बेकाबू हो गया। आरोपी ने गुस्से में आकर दमनप्रीत का गला घोंट दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दमनप्रीत को बेहोशी की हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और उसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।

आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एडमॉन्टन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से ही आरोपी लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 22 वर्षीय रितेश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी रितेश के खिलाफ 'सेकंड डिग्री मर्डर' (Second-Degree Murder) के गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले की गहराई से हर पहलू पर जांच कर रही है ताकि हत्या के असली कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो सके।

कर्ज चुकाने के सपने लेकर गई थी विदेश 
दमनप्रीत कौर की हत्या की खबर जैसे ही समराला स्थित उसके घर पहुंची, वहां कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने करीब 5 साल पहले भारी दिक्कतों का सामना करते हुए बैंकों और रिश्तेदारों से कर्ज लेकर अपनी बेटी के सुनहरे भविष्य के लिए उसे कनाडा भेजा था। उन्हें उम्मीद थी कि दमनप्रीत वहां मेहनत कर परिवार का आर्थिक सहारा बनेगी और सिर पर चढ़ा सारा कर्ज उतार देगी, लेकिन इस खौफनाक हादसे ने परिवार के सभी सपनों को चकनाचूर कर दिया है।

शव भारत लाने और सख्त सजा की गुहार
पीड़ित परिवार ने कनाडा सरकार और भारत के विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है कि हत्यारे रितेश को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। इसके अलावा, इस गरीब परिवार ने सरकारों से यह भी मांग की है कि उनकी बेटी दमनप्रीत कौर के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द पंजाब वापस लाया जाए, ताकि परिवार के सभी सदस्य अपनी बेटी का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में रीति-रिवाजों के साथ कर सकें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218758

Share this Post