Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

ओडिशा के श्री जगन्नाथ पुरी की प्रसिद्ध रथ यात्रा की तर्ज पर जालंधर में शनिवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा श्री राम चौक से शुरू होकर साईं दास स्कूल ग्राउंड में संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर भगवान जगन्नाथ के जयकारों और भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ आयोजन

रथ यात्रा का शुभारंभ वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ के साथ चलते नजर आए। आयोजन के कार्यक्रम के अनुसार शाम को भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए, जिसके बाद साईं दास ग्राउंड में महाआरती का आयोजन हुआ। देर शाम भजन संध्या के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने लिया रथ यात्रा में हिस्सा

रथ यात्रा में सेंट्रल हलका इंचार्ज नीतिन कोहली, नगर निगम के मेयर विनीत धीर, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर प्रदेश और शहर की खुशहाली की कामना की।

हर साल यात्रा के आयोजन की जताई उम्मीद

मेयर विनीत धीर ने कहा कि भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद शहरवासियों पर सदैव बना रहे और इस भव्य यात्रा का आयोजन हर वर्ष इसी तरह होता रहे। वहीं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने इसे सौभाग्य का अवसर बताते हुए प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। नीतिन कोहली ने जगन्नाथ सेवा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में यह धार्मिक आयोजन और भी भव्य रूप में आयोजित होगा।

You liked this.

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259339

Share this Post