Mon, 23 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कर्मचारियों की आवाज को लाठियों से दबाना 'आप' सरकार की तानाशाही का सबूत - रविश राज

*जालंधर, 22 नवंबर (सोनू):* कांग्रेस नेता और पंजाब ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर रविश राज शर्मा ने संगरूर में मुख्यमंत्री आवास के बाहर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सेवा केंद्र कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है।

उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक है और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से अपने हक और मांगों के लिए आवाज उठाने वाले कर्मचारियों, शिक्षकों, बेरोजगार युवाओं और अन्य वर्गों को लगातार पुलिस की लाठियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ की जा रही धक्केशाही और लाठीचार्ज की घटनाएं सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

रविश राज शर्मा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से बड़े-बड़े वादे करने वाली आम आदमी पार्टी आज उनकी समस्याएं सुनने के बजाय उनकी आवाज को डंडे के जोर पर दबा रही है। लोकतंत्र में अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार इस अधिकार का हनन कर रही है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार के दुश्मन नहीं, बल्कि प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी मांगों का समाधान बातचीत से होना चाहिए, न कि पुलिसिया ताकत से।

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि सेवा केंद्र कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज की जवाबदेही तय की जाए और उनकी जायज मांगों को तुरंत सुनकर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाज को लाठियों और मुकदमों से नहीं दबाया जा सकता और पंजाब के कर्मचारी अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 301970

Share this Post