Mon, 23 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में 24 नवंबर को सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब सरकार की ओर से 24 नवंबर यानी मंगलवार को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। छुट्टी के चलते पंजाब भर के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर छुट्टी

बता दें कि 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर राज्य में सरकारी अवकाश रहेगा। इस दिन प्रदेशभर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और श्रद्धालु गुरुद्वारों में माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

16 नवंबर को भी घोषित हुई थी सरकारी छुट्टी

गौरतलब है कि इससे पहले 16 नवंबर को महान क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस के अवसर पर भी पंजाब में सरकारी छुट्टी घोषित की गई थी। अब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर 24 नवंबर को भी सरकारी अवकाश रहेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 301970

Share this Post