*ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ ਉਤਸਵ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ*
पंजाब सरकार की ओर से करीब 274 डीएसपी और एसीपी रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों से संबंधित आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
जालंधर में कई ACP और DSP के बदले पद
जारी आदेशों के अनुसार, जालंधर सेंट्रल के एसीपी राजेश ठाकुर का तबादला कर उन्हें एसीपी नॉर्थ नियुक्त किया गया है। वहीं, एसीपी कंवर विजयपाल को जालंधर के पीबीआई क्राइम अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन से बदलकर डीएसपी पीबीआई, एनडीपीएस कम नारकोटिक्स होशियारपुर भेजा गया है।
इसी तरह एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया को डीएसपी दसूहा लगाया गया है। एसीपी मॉडल टाउन जालंधर मनमोहन सिंह को एसीपी स्पेशल ब्रांच एवं क्रिमिनल इंटेलिजेंस जालंधर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह का तबादला कर उन्हें एसीपी सेंट्रल जालंधर नियुक्त किया गया है।
फिल्लौर, होशियारपुर और अन्य जिलों में भी तबादले
तबादला सूची के मुताबिक, बिट्टन कुमार को फिरोजपुर से बदलकर डीएसपी फिल्लौर लगाया गया है। भरत मसीह को फिल्लौर से डीएसपी एनआरआई विंग जालंधर भेजा गया है। राजेश कुमार को एसीपी सुरक्षा जालंधर से बदलकर डीएसपी अमरगढ़ (मालेरकोटला) नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा राजीव कुमार को आदमपुर से डीएसपी हेडक्वार्टर लगाया गया है। वहीं, एसीपी हेडक्वार्टर करनैल सिंह का तबादला कर उन्हें डीएसपी डिटेक्टिव तरनतारन की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार की ओर से जारी इस तबादला सूची में जालंधर समेत पंजाब के विभिन्न जिलों में तैनात कई अन्य पुलिस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।


Comments
No comments yet.